बोध कथा (साहस)
फ्रांस का प्रसिद्ध योद्धा हुआ नेपोलियन। उसे रूस पर आक्रमण करना था। राह में ऐल्पस की दुर्गम पहाड़ियां थीं। ऐल्पस की पहाड़ियों को पार करना बहुत ही कठिन कार्य था। सेनापति ने नेपोलियन से कहा, “ सामने ऐल्पस की पहाड़ियां हैं, उन्हें कैसे पार करेंगे?” नेपोलियन ने सेनापति की बात की ओर कोई ध्यान नहीं दिया और सेना को आगे बढ़ने का आदेश दिया। कुछ दिनों पश्चात नेपोलियन ने सेनापति से पूछा, “वे ऐल्पस की पहाड़ियां कहाँ हैं?” सेनापति ने सिर झुका लिया और कहा, “पीछे रह गई हैं।” यह नेपोलियन का साहस ही था जिसने पूरी सेना के साथ ऐल्पस की दुर्गम पहाड़ियों को बिना कठिनाई के पार कर लिया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
कीलों की बाड़
एक गाँव में एक बालक था। वह बहुत क्रोधी था। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाता और लोगों से कठोर शब्द बोल देता। उसके व्यवहार से घर वाले और मित्...
-
बोधकथा (मूर्तिकार की साधना) एक आदमी एक निर्माणाधीन मंदिर को देखने गया। तभी उसने देखा कि एक मूर्तिकार भगवान की एक जैसी दो मूर्ति बना रहा है।...
-
बोधकथा (काँच का जार ) एक बार की बात है, एक शिक्षक अपने विद्यार्थियों के सामने एक खाली काँच का जार क्लास में आए । प्रोफेसर ने सबसे पहले बड़े...
-
बोध कथा (प्रतिभा की चमक) ऋषि अंगिरा के शिष्यों में एक था उदयन। वह काफी प्रतिभाशाली था पर उसमें विनम्रता की कमी थी , ऋषि ने सोचा कि समय रहते...
No comments:
Post a Comment