Showing posts with label ekta. Show all posts
Showing posts with label ekta. Show all posts

Tuesday, June 9, 2026

बोधकथा (एकजुटता की शक्ति)

बोधकथा (एकजुटता की शक्ति)

एक बार सरदार वल्लभभाई पटेल गुजरात के बारडोली क्षेत्र के एक गाँव में आए थे। उस गाँव के लोगों ने उनसे कहा, “हमारे गाँव में डाकुओं ने बहुत परेशानी पैदा कर रखी है। उनकी भय से हमें बचाने का कोई उपाय बताइए।” गाँव वालों की बात सुनकर सरदार ने पूछा, “तुम्हारे गाँव में कुल कितने लोग हैं?” गाँव के मुखिया ने कहा, “लगभग सात सौ।” इस पर पटेल बोले, “सात सौ लोगों में कम-से-कम दो सौ तो युवा और मजबूत होंगे। तुम्हारी संख्या उनसे कहीं अधिक है। तुम सब एकजुट होकर और साहस के साथ उनका सामना करो। जब उन्हें तुम्हारे गाँव की एकता का एहसास होगा, तब वे तुम्हारी ओर मुड़कर भी नहीं देखेंगे।”
सरदार पटेल के ये शब्द सुनकर गाँव वालों में नया उत्साह जाग उठा। अगली बार जब डाकू आए, तो सभी गाँव वाले एकजुट होकर उनका सामना करने के लिए खड़े हो गए। गाँव वालों में आए इस अचानक परिवर्तन को देखकर डाकू डर गए।

Monday, March 9, 2026

बोधकथा(संपूर्ण सुंदरता)

बोधकथा(संपूर्ण सुंदरता)
एक बार प्रकृति के सातों रंगों के बीच बहस छिड़ गई। प्रत्येक रंग यह साबित करने में लगा था कि वही सब से श्रेष्ठ है। सबसे पहले हरे रंग ने कहा कि वह जीवन और हरियाली का प्रतीक है, नीले रंग ने कहा, ‘आकाश व समुद का रंग नीला है। जल ही जीवन है। इसलिए मैं तुम सबसे श्रेष्ठ हूं।’ पीला रंग बोला, ‘पीला खुशहाली का प्रतीक है। सूरज पीला है, इसलिए मैं ही सर्वश्रेष्ठ स्थान का अधिकारी हूं।’ तभी नारंगी रंग ने कहा, ‘मैं मिठास और स्वास्थ्य का प्रतीक हूं। सभी मीठे व लाभकारी फलों जैसे पपीता, आम आदि की छटा नारंगी है।’ तभी जामुनी रंग ने कहा, ‘श्रेष्ठ तो मैं हूं क्योंकि मैं पानी की गहराई व मन की शांति का प्रतीक हूं।’ वर्षा ऋतु रंगों की इस सारी बहस को ध्यान से सुन रही थी। वह पास आकर बोली, ‘तुम सभी श्रेष्ठ हो। सभी को ईश्वर ने किसी न किसी खास कारण से बनाया है। लेकिन सर्वश्रेष्ठ है तुम सबका एक साथ होना। तभी आकाश में जोर से बिजली कड़की। सभी रंगों ने डर कर एक-दूसरे का हाथ पकड़ लिया और आकाश में बड़ा-सा इंद्रधनुष दिखाई देने लगा। रंगों ने देखा, सभी उनकी छटा निहार रहे थे। इसके बाद रंगों ने कभी एक-दूसरे से झगड़ा नहीं किया।









कीलों की बाड़

एक गाँव में एक बालक था। वह बहुत क्रोधी था। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाता और लोगों से कठोर शब्द बोल देता। उसके व्यवहार से घर वाले और मित्...